Join WhatsApp Group Join Now
Join telegram Chennel Join Now

India Post Office GDS Merit List 2023

India Post Office GDS Merit List 2023:- इंडिया पोस्ट ने GDS Recruitment 2023 के अंतर्गत ग्रामीण डाक सेवकों के 40879 पदों पर भर्ती का रिज़ल्ट जारी कर दिया है। रिज़ल्ट की फर्स्ट लिस्ट आ चुकी है। इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि कैसे आप India Post Office GDS Merit List 2023 कैसे चेक कर सकते हैं। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार India Post Office GDS Recruitment 2023 के अंतर्गत ग्रामीण डाक सेवक के 40879 पदों के लिए 27 जनवरी 2023 से 16 फरवरी 2023 तक आवेदन आमंत्रित किए गए थे। इन पदों पर भर्ती के लिए कोई लिखित परीक्षा आयोजित नहीं की गई थी। 

उम्मीदवारों को केवल फॉर्म भरना था और शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को ही डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा। 

India Post Office GDS Merit List 2023
India Post Office GDS Merit List 2023

ऐसे चेक करें India Post Office GDS Merit List 2023

स्टेप 1: सबसे पहले इंडिया पोस्ट की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। 

स्टेप 2: “News and Updates” सेक्शन में “GDS Online Engagement Schedule-1” ऑप्शन पर क्लिक करें। 

स्टेप 3: अब बाईं ओर दिए गए”Shortlisted Candidates” ऑप्शन पर क्लिक करें।

स्टेप 4: अब दी गई लिस्ट में से अपने राज्य का चयन करें। 

स्टेप 5: आपके राज्य के शॉर्टलिस्टेड उम्मीदवारों की लिस्ट की पीडीएफ फाइल डाउनलोड हो जाएगी।

स्टेप 6: अब इस फाइल को ओपन करके आप चेक कर सकते हैं कि शॉर्टलिस्टेड उम्मीदवारों में आपका नाम है या नहीं। 

हालांकि अभी कुछ ही दिनों में दूसरी लिस्ट जारी होने की भी संभावना है। शॉर्टलिस्ट हुए सभी उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा। शॉर्टलिस्टेड उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए निम्नलिखित दस्तावेज उपलब्ध कराने होंगे:

  • दसवीं कक्षा की मार्क शीट 
  • मूल जाति प्रमाण पत्र
  • मूल पीडब्ल्यूडी प्रमाण पत्र
  • मूल ट्रांसजेंडर प्रमाण पत्र
  • जन्म प्रमाण पत्र
  • किसी भी सरकारी अस्पताल/सरकारी औषधालय/सरकारी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र आदि के चिकित्सा अधिकारी से प्राप्त चिकित्सा प्रमाण पत्र
  • एक एफिडेविट जो पुष्टि करता है कि उम्मीदवार द्वारा उपलब्ध करवाया गया विवरण सही है और वह उस समय उसके द्वारा प्रदान की गई किसी भी गलत जानकारी के लिए जिम्मेदार होगा

उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन के लिए उपरोक्त सभी दस्तावेजों की स्व-सत्यापित प्रतियों के दो सेट भी लाने होंगे।

Important Links – India Post Office GDS Merit List 2023

Check Merit List 

Official Website 

Join Telegram 

Q. क्या India Post Office GDS Merit List 2023 की दूसरी लिस्ट आने की संभावना है?

Ans: शॉर्टलिस्टेड उम्मीदवारों की पहली लिस्ट में कट ऑफ बहुत ज्यादा गया है। इसलिये ऐसी संभावना है कि जल्दी ही दूसरी लिस्ट भी जारी की जाएगी। हालांकि इसके बारे में कोई आधिकारिक सूचना नहीं दी गई है। 

निष्कर्ष

आर्टिकल में दी गई जानकारी के अनुसार आप आसानी से India Post Office GDS Merit List 2023 चेक कर सकते हैं। India Post Office GDS Merit List 2023 से जुड़ी अन्य किसी भी जानकारी के लिए इंडिया पोस्ट की आधिकारिक वेबसाइट पर जायें। 

ऐसी ही अन्य महत्वपूर्ण जानकारी के लिए हमारी वेबसाइट से जुड़े रहें और यदि आपको हमारी पोस्ट अच्छी लगे तो अपने परिचितों से जरूर शेयर करें।

Join WhatsApp Group Join Now
Join telegram Chennel Join Now

Leave a Comment

सरकारी नौकरी अपडेट पाने के लिए WhatsApp Join करें