Join WhatsApp Group Join Now
Join telegram Chennel Join Now

Rajasthan Free Mobile Yojana 2023: राजस्थान फ्री मोबाइल योजना- जल्द मिलेंगे फ्री स्मार्टफ़ोन

Rajasthan Free Mobile Yojana 2023:- राजस्थान सरकार द्वारा हर साल बजट में बड़ी बड़ी योजनाओं की शुरुवात की जाती है. इन्ही में से एक योजना इस साल 2023 बजट में Free Mobile Yojana के लिए पैसा अलोट किया गया था. राजस्थान की गहलोत सरकार ने सत्ता में आने के बाद कई जन कल्याणकारी योजनाएं शुरू की हैं जिससे राज्य के कई लोग लाभान्वित हुए हैं।

वर्ष 2022 में राजस्थान सरकार ने मुख्यमंत्री डिजिटल सेवा योजना शुरू करने की घोषणा की थी जिसके अंतर्गत महिलाओं को मुफ्त स्मार्टफोन दिए जाने थे। 

हालांकि इस वर्ष के बजट में Rajasthan Free Mobile Yojana के बारे में कोई बात नहीं की गई इसलिए अटकलें लगाई जा रही थीं कि सरकार इस योजना को निरस्त कर सकती है, लेकिन राजस्थान सरकार की ओर से ऐसी कोई अधिकृत घोषणा नहीं की गई है। 

वर्ष 2023 के बजट में इसको पूरी तरह से निर्धारित कर दिया गया है की राजस्थान में महिलाओं को 40 लाख स्मार्टफ़ोन मुफ्त में बांटे जायेंगे. आज के इस आर्टिकल में हम आपको Rajasthan Free Mobile Yojana 2023 के बारे में आवश्यक जानकारी उपलब्ध करवाएंगे। 

Rajasthan Free Mobile Yojana 2023 Free Mobile Yojana Date
Rajasthan Free Mobile Yojana 2023 Free Mobile Yojana Date

Rajasthan Free Mobile Yojana 2023 क्या है?

राजस्थान की गहलोत सरकार द्वारा वर्ष 2022 में शुरू की गई मुख्यमंत्री डिजिटल सेवा योजना के अंतर्गत चिरंजीवी बीमा सुरक्षा योजना के अंतर्गत रजिस्टर्ड परिवारों महिलाओं को मुफ्त स्मार्टफोन दिए जाएंगे। 

इसके साथ महिलाओं को मुफ्त टॉकटाइम और डाटा भी दिया जाएगा। हालांकि सिर्फ उन्हीं महिलाओं को मुफ्त स्मार्टफोन मिलेंगे जिनका जन आधार कार्ड चिरंजीवी बीमा सुरक्षा योजना में रजिस्टर्ड है। 

वर्तमान में लगभग एक करोड़ सैंतीस लाख अठासी हजार जन आधार कार्ड चिरंजीवी योजना में रिजिस्टर्ड हैं और जल्द ही यह आंकड़ा एक करोड़ अड़तीस लाख पार करने वाला है। 

क्यूं स्थगित हुआ था मुख्यमंत्री डिजिटल सेवा योजना का क्रियान्वयन?

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने हाल ही में विधान सभा सत्र में इस बात की पुष्टि की है कि मोबाईल फोन की चिप की उपलब्धता की कमी की वजह से उत्पादन में गिरावट और मोबाईल फोन की कीमतों में अनावश्यक वृद्धि के कारण योजना का क्रियान्वयन स्थगित हो गया था। 

किसे मिलेगा मुफ्त स्मार्टफोन

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने घोषणा की है  कि मुख्यमंत्री डिजिटल सेवा योजना के पहले चरण में राखी के पर्व पर चिरंजीवी बीमा सुरक्षा योजना के अंतर्गत रजिस्टर्ड परिवारों की दसवीं से बहरवीं कक्षा की छात्राओं, सरकारी उच्च शिक्षण संस्थाओं व महाविद्यालयों व आईटीआई में अध्यनरत छात्राओं, विधवा एकल नारी व पेंशन प्राप्त कर रही लगभग 40 लाख महिलाओं को मुफ्त स्मार्टफोन दिए जाएंगे। 

मुफ्त स्मार्टफोन के साथ यह सुविधाएं भी देगी सरकार

राजस्थान सरकार इन महिलाओं को न केवल मुफ्त स्मार्टफ़ोन उपलब्ध करवाएगी बल्कि सरकार की ओर से मुफ्त सिम कार्ड, अगले इनतीन साल तक हर महीने 5 जीबी मुफ्त डाटा और मुफ्त लोकल और एसटीडी असीमित कॉलिंग सुविधा भी दी जाएगी।  

इन महिलाओं को डिजिटल सखी द्वारा स्मार्टफोन चलाने व इसके माध्यम से ऑनलाइन फॉर्म भरने, केवाईसी प्रक्रिया पूरी करने और बिजली का बिल भरने का प्रशिक्षण दिया जाएगा। 

स्मार्टफोन में विभिन्न योजनाओं के मोबाइल ऐप भी डाउनलोड करके दिए जाएंगे जिससे महिलाओं को राजस्थान में चल रही सभी सरकारी योजनाओं की सही जानकारी  मिलती रहे। 

Rajasthan Free Mobile कब मिलेगा?

मुख्यमंत्री डिजिटल सेवा योजना के पहले चरण का क्रियान्वयन इस वर्ष राखी के दिन होगा। जिसका अर्थ है कि 30 अगस्त 2023 से इस योजना के अंर्तगत मुफ्त मोबाईल फोन का आबंटन शुरू हो जाएगा। 

योजना के पहले चरण में लगभग 40 लाख महिलाओं को मुफ्त स्मार्टफोन दिए जाएंगे। शेष महिलाओं को अगले 2 साल में स्मार्टफोन वितरित किए जाएंगे। 

Rajasthan Free Mobile Yojana 2023 के लिए पात्रता क्या है?

राजस्थान की मुख्यमंत्री डिजिटल सेवा योजना के तहत फ्री मोबाइल लेने के लिए निम्नलिखित योग्यता रखी गई है:

  • आवेदक राजस्थान की मूल निवासी महिला होनी चाहिए
  • आवेदक महिला के पास जन आधार कार्ड होना चाहिए
  • महिला चिरंजीवी परिवार की महिला मुखिया होनी चाहिए
  • आवेदक महिला के परिवार की कुल वार्षिक आय दो लाख रुपये से कम होनी चाहिए

क्या है डिजिटल सखी? 

राजस्थान सरकार द्वारा मुख्यमंत्री डिजिटल सेवा योजना की लाभार्थी महिलाओं को डिजिटल प्रशिक्षण देने के लिए पहले 70000 मास्टर ट्रेनर तैयार करेगी। 

इन्हें डिजिटल सखी कहा जाएगा। योजना के अनुसार हर ग्राम पंचायत में 4-4 महिलाओं का समूह तैयार किया जाएगा, जो फोन वितरण से लेकर उनके इस्तेमाल तक की जानकारी लाभार्थी महिलाओं को देंगी। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार इस योजना के अंतर्गत लाभार्थी महिलाओं को लगभग 9500 रुपए की कीमत वाला मोबाइल दिया जाएगा। 

महत्वपूर्ण लिंक्स – राजस्थान फ्री मोबाइल योजना वितरण

Check Rajasthan Free Mobile Eligibility 

ऑफिसियल वेबसाइट

राजस्थान फ्री मोबाइल मिलने का अपडेट यहाँ से पायें

निष्कर्ष- राजस्थान फ्री मोबाइल कब से मिलेंगे

इस आर्टिकल में हमने आपको Rajasthan Free Mobile Yojana 2023 के बारे में जानकारी उपलब्ध करवा दी है। अगर आपको हमारी पोस्ट अच्छी लगे तो अपने मित्रों और परिजनों के साथ जरूर शेयर करें और ऐसी ही महत्वपूर्ण जानकारी लगातार प्राप्त करने के लिए हमारी वेबसाइट से जुड़े रहें। 

Join WhatsApp Group Join Now
Join telegram Chennel Join Now

Leave a Comment

सरकारी नौकरी अपडेट पाने के लिए WhatsApp Join करें