New Swarnima Scheme For Women: दोस्तो हमारे भारत सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए रोजाना एक प्रयत्न कर रही है जिसके तहत वह नई-नई योजनाओं का भी आरंभ कर रही है। इन योजनाओं का लाभ लेकर महिलाएं आत्मशसक्त एवं आत्मनिर्भर हो रही है।
हम सब जानते हैं कि महिलायें हमेशा शोषण का शिकार होती आई है उन्हें अपने हर एक छोटे बड़े कार्य के लिए पुरुषों पर निर्भर होना पड़ता है किंतु अब ऐसा नहीं है।
आज हम आपसे एक ऐसी योजना का विषय में चर्चा करेंगे जिसके माध्यम से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का प्रयत्न किया जा रहा है जिसका नाम New Swarnima Scheme For Women हैं। आज हम आपको अपने लेख के माध्यम से बताएंगे की Swarnima योजना क्या है ? इसका उद्देश क्या है? इस योजना के लिए क्या योग्यता होनी चाहिए और इस योजना के लाभ कैसे ले सकते है। अंत तक लेख को अवश्य पढ़ें।

New Swarnima Scheme For Women
इस योजना को भारत सरकार के सामाजिक न्याय और अधिकारिता विभाग की ओर से लागू किया गया। जिसके तहत महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए दो लाख रुपए तक का लोन कम से कम ब्याज दरों पर उपल्ब्ध किया जायेगा। जिससे अधिक से अधिक महिलाएं इस योजना का लाभ उठा सकती है और वो इस लोन के मदद से अपना रोजगार शुरू कर सकती है।
आपकी जानकारी के लिए बता दे New Swarnima Scheme For Women के तहत महिलाओं को केवल 5% ब्याज का वार्षिक भुगतान करना होगा। इस योजना का लाभ पिछड़े वर्ग की महिलाए ले सकती है।यदि महिला ₹2 लाख का लोन इस योजना के माध्यम से प्राप्त करती है तो उसका भुगतान आपको अधिकतम 8 वर्षो के अंदर करना अनिवार्य है।
New Swarnima Scheme For Women ओवरव्यू
Yojna name | New Swarnima Scheme For Women |
Started by | Indian government |
For whom | backward class women |
Aim | To make independent women |
Official website | https://nsfdc.nic.in/ |
New Swarnima Scheme For Women उद्देश
भारत सरकार द्वारा शुरू की गई New Swarnima Scheme For Women का एकमात्र उद्देश्य यही है पिछड़े वर्ग की महिलाओं को कम ब्याज दरों पर लोन की सुविधा प्रदान कर उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार लाना ।
क्योंकि भारत सरकार के अनुसार यदि महिलाओं को जब कम ब्याज दर पर लोन की सुविधा प्रदान की जाएगी तो वह आसानी से लोन का फायदा उठाकर अपने लिए स्वरोजगार शुरू कर पाएंगी।
New Swarnima Scheme For Women के लाभ
New Swarnima Scheme For Women के तहत निम्नलिखित लाभ प्रदान किया जाएगा।
- भारत देश के पिछड़े वर्ग के महिलाओ को इस योजना लाभ दिया जाएगा।
- इस योजना के तहत 2 लाख रुपए तक का लोन प्रदान किया जाएगा।
- लाभार्थी को 5% सालाना ब्याज दर का भुगतान करना होगा।
- महिलाए आत्मनिर्भर होंगी। उन्हे किसी व्यक्ति से अपना स्वरोजगार शुरू करने से पहले पैसे मगाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।
- इस योजना के तहत लोन का भुगतान आप 8 वर्ष तक में कर सकते है।
New Swarnima Scheme For Women के लिए योग्यता
New Swarnima Scheme For Women का लाभ लेने हेतु आपके पास निम्नलिखित योग्यता होनी चाहिए।
- इस योजना का लाभ सिर्फ महिलाओ को दिया जाएगा अर्थात लाभार्थी महिला हो।
- पिछड़े वर्ग की महिलाओं को लाभ प्रदान किया जाएगा।
- महिला की आयु 18वर्ष से 55 वर्ष के बीच में होनी चाहिए।
- लाभार्थी महिला के परिवार की सालाना आय 3लाख से अधिक नही होनी चाहिए।
- लाभार्थी महिला उद्यमी होनी चाहिए।
- लाभार्थी महिला का बैंक में अकाउंट होना चाहिए तथा अकाउंट आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए।
New Swarnima Scheme For Women के लिए जरुरी दस्तावेज़
New Swarnima Scheme For Women में आवेदन हेतु आपके पास निम्नलिखित दस्तावेज होने चाहिए
- आधार कार्ड
- बैंक अकाउंट पासबुक
- जाति प्रमाण पत्र
- निवास प्रमाण पत्र
- पैन कार्ड
- मोबाइल नंबर
- पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
New Swarnima Scheme For Women के लिए आवेदन प्रक्रिया
दोस्तो यदि आप New Swarnima Scheme For Women ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं तो आपको थोड़ा सा इंतजार करना पड़ेगा क्योंकि भारत सरकार ने अभी ऑफिशल वेबसाइट को जारी नहीं किया है जैसे ही वह जारी करेंगे हम आपको उसकी विधि अवश्य बता देंगे। किंतु ऑफलाइन आवेदन करने के लिए आपको निम्नलिखित चरणों का पालन करना है।
Step 1: सर्वप्रथम आपको योजना के अंतर्गत सरकार द्वारा चुनी गई SCA (State Channelising Agencies) ऑफिस पर जाना होगा।
Step 2: वहां पर जाने के बाद आपको New Swarnima Scheme Application Form प्राप्त होगा।
Step 3: अब एप्लीकेशन फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी आपको ध्यान पूर्वक और सही-सही भर देना होगा।
Step 4: उसके पश्चात आवेदन फॉर्म के साथ जरूरी दस्तावेज को भी जोड कर देना है।
Step 5: आपका एप्लीकेशन फॉर्म जब पूरी तरह से भर जाए उसके बाद आपने जहां से फॉर्म प्राप्त किया था वही जमा करा देना है।
Step 6: उसके बाद आपके आवेदन की वेरिफिकेशन किया जाएगा तत्पश्चात आपको योजना के अंतर्गत लोन उपलब्ध करवाई जाएगी।
और योजनाए
FAQ ‘s
Q.1: Swarnima Scheme का लाभ कौन ले सकता है?
Ans: इस योजना का लाभ पिछड़े वर्गों की महिलाए ले सकती है।
Q.2: इस योजना के तहत कितना लोन दिया जाएगा?
Ans: इस योजना के तहत महिलाओं को ₹200000 का लोन दिया जाएगा।
अंतिम शब्द
दोस्तों हम उम्मीद करते हैं कि आपको New Swarnima Scheme For Women के विषय में संपूर्ण जानकारी प्राप्त हो गई होगी। आज इस लेख के माध्यम से हमने बताया कि न्यू स्वरिण्मा योजना क्या है?
स्वर्णिम योजना का उद्देश क्या है? इस योजना का लाभ, योग्यता, जरूरी दस्तावेज एवम अप्लाई कैसे करे इन सभी विषयों की जानकारी दी। दोस्तो आपको आर्टिकल कैसा लगा कमेंट बॉक्स में अवश्य बताएं।